टोल प्लाजा कर्मचारी पर हमला, कार के बोनट पर 8 किलोमीटर तक घसीटा

Webdunia
रविवार, 14 अप्रैल 2019 (08:39 IST)
गुरुग्राम। गुरुग्राम में टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर शनिवार को मारपीट की गई और लगभग आठ किलोमीटर तक कार के बोनट पर बांधकर उसे घसीटा गया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12:40 बजे हुई, जब पीड़ित अशोक कुमार ने खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक इनोवा कार को रोकने की कोशिश की। 
 
डीसीपी राजेश सिंह ने कहा कि कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने टोल टैक्स चुकाए बिना भागने के चक्कर में अवरोधक को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि अशोक बूथ से बाहर आए और गुस्साए ड्राइवर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह बोनट पर गिर गए। इसके बाद ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पीड़ित ने अपने बयान में कहा कि उसने कार के वाइपर को पकड़कर खुद को बचाया।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख