छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, मंदिर की दीवार गिरने से 3 महिलाओं की मौत

Webdunia
रविवार, 3 नवंबर 2019 (13:25 IST)
समस्तीपुर। बिहार में छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मंदिर की दीवार गिरने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।
 
समस्तीपुर के हसनपुर बड़गांव में छठ घाट के पास ही एक मंदिर की दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर घायल हैं।

रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन ने बताया कि घायलों को हसनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक अन्य की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान बड़गांव गांव निवासी लीला देवी (61) बुच्ची देवी (60 और कोकइ यादव (55) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
 
जानकारी के मुताबिक छठ घाट के निकट तालाब के किनारे बने काली मंदिर की दीवार अचानक से वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर आ गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची।
 
इससे पहले शनिवार को औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान भगदड़ मचने से 2 बच्चों की मौत हो गई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख