सीएम चन्नी के नेतृत्व में करतारपुर जाएगा जत्था, सिद्धू नहीं होंगे साथ

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (09:30 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में एक जत्था आज करतार गुरद्वारा साहिब जाएगा। इस जत्थे में मंत्रियों, विधायकों के साथ कुछ अधिकारी भी जाएंगे।
 
चन्नी के साथ करीब 100 लोग ऐतिहासिक करतापुर जाएंगे। पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस जत्थे के साथ जाने वाले थे। वह अब 20 नवंबर अपना जत्था लेकर करतारपुर जाएंगे।
 
 
गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी करतापुर साहिब जाएगा जबकि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का भी एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को करतारपुर साहिब जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख