महिला मजदूर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने फेंका खौलता पानी

Webdunia
रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (08:34 IST)
नागपुर। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में महाराष्ट्र के नागपुर में 30 वर्षीय एक महिला मजदूर पर उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ ने खौलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आरोपी की पहचान सूरज प्रभुदयाल यादव (50) के रूप में की गई है।
 
पुलिस ने बताया कि सूरज और उसकी लिव-इन पार्टनर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के केडिया गांव के निवासी हैं और यहां एक झोपड़ी में रहते हुए मनकापुर क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं।
 
आरोपी को महिला के बेवफा होने का शक हुआ और इसे लेकर दोनों के बीच गुरुवार को झगड़ा हुआ, जिसके बाद सूरज ने महिला पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मनकापुर पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख