हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 3 नए मंत्री शामिल

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (12:17 IST)
शिमला। जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाले हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।
ALSO READ: हिमाचल CM के डिप्टी सेक्रेटरी निकले Corona पॉजिटिव, मुख्यमंत्री होंगे क्वारंटाइन
मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं के विधायक राजिंदर गर्ग को शामिल किया गया।
 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन किया गया। सुखराम और राजिंदर गर्ग ने हिन्दी में शपथ ली जबकि पठानिया ने अंग्रेजी में शपथ ली। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख