रामनवमी पर आंध्रप्रदेश के वेणुगोपाल मंदिर में लगी भीषण आग

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (14:06 IST)
पश्चिम गोदावरी। आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में स्थित वेणुगोपाल मंदिर में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे के समय में राम नवमी का उत्सव मनाया जा रहा था।
 
बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। देखते ही देखते आग ने पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख