मोबाइल नंबर मांगने पर मनचले की चप्पल से पिटाई

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (16:40 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल की एक लड़की मनचले की चप्पलों से पिटाई कर रही है। खबरों के मुताबिक यह लड़का स्कूली छात्रा को बहुत परेशान करता था।

खबरों के मुताबिक लड़का अक्सर लड़की से रास्ते में उसका मोबाइल नंबर मांगा करता था। मामला जनता बाजार थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय ढोढस्थान के पास का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक के दोनों हाथ दूसरे युवक ने पकड़ रखा है तथा सफेद स्कूल यूनिफार्म पहनी छात्रा उसकी चप्पल से पिटाई कर रही है।

इस बीच एक लड़का भी मनचले को बचाने आता है लेकिन छात्रा के साथ मौजूद युवक उस बीच मनचले की लगातार पिटाई करता रहता है। हालांकि मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

इस घटना को देख पास के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने युवक को पकड़ पिटाई करने के साथ ही उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग छात्रा की निडरता की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक छात्राएं ऐसे ही हिम्मत दिखाएं तो ऐसे मनचलों का मनोबल टूटेगा।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख