मुंबई एयरपोर्ट पर 32 करोड़ का सोना जब्त, 7 यात्री गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 13 नवंबर 2022 (18:26 IST)
मुम्बई। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपए मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जो विभाग द्वारा एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त इस बहुमूल्य धातु की सर्वाधिक मात्रा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।
 
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोना जब्त किए जाने के साथ कम से कम 7 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है।
 
अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान में तंजानिया से लौट रहे 4 भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। 
 
उन्होंने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपए है।
 
इसी तरह सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए 3 यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपए मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। भाषा

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख