मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी, 200 यात्री थे सवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (12:04 IST)
Bomb Threat in Indigo Flight : मुंबई से राष्ट्रीय राजधानी आने वाली इंडिगो की एक उड़ान में मंगलवार सुबह बम की धमकी से हड़कंप बच गया। विमान में 200 यात्री सवार थे।
 
बताया जा रहा है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर इस उड़ान के लिए पूर्ण आपातस्थिति घोषित कर दी गई थी। उड़ान संख्या 6ई-762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमकी को अस्पष्ट पाया।
 
उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट राडार 24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरबस ए321 नियो विमान द्वारा संचालित यह उड़ान सुबह लगभग 7.53 बजे उतरी।
 
इंडिगो एयरलाइंस ने मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया। विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया।
edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी