जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू का इस्तीफा

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (00:30 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने देर रात को अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को भेज दिया।
 
सूचना के मुताबिक उनका त्यागपत्र स्वीकार के लिया गया है और उनके स्थान पर कैग के मुखिया राजीव महर्षि उनके स्थान पर गुरुवार शपथ लेंगे। महर्षि पिछले सप्ताह ही कैग के मुखिया पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
 
बताया जाता है कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में 4जी सेवा लागू करने का मुर्मू का समर्थन मोदी सरकार को नागवार गुजरा था। फिलहाल आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफे की पुष्टि होनी बाकी है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख