जूनियर विश्व कुश्ती के लिए भारतीय टीम घोषित

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2017 (18:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने फिनलैंड में 1 से 5 अगस्त तक होने वाली जूनियर  विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन तथा महिला वर्ग की  भारतीय टीमों की रविवार को घोषणा कर दी। 
 
महासंघ की चयन समिति ने 13 और 16 जुलाई को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)  के सोनीपत और लखनऊ सेंटर में क्रमश: पुरुष तथा महिला टीमों का चयन किया। विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तीनों टीमें इस प्रकार हैं-
 
फ्रीस्टाइल- 50 किग्रा सूरज असवाल, 55 भरत पाटिल, 60 रविन्दर, 66 करण, 74 वीर  देव गुलिया, 84 दीपक पुनिया, 96 मोनू और 120 मोहित।
 
ग्रीको रोमन- 50 किग्रा अर्जुन हलाकुरकी, 55 विजय, 60 मनीष, 66 दिनेश, 74 साजन,  84 सुनील, 96 सागर और 120 सतीश।
 
महिला वर्ग- 44 दिव्या तोमर, 48 अंकुश, 51 नंदिनी, 55 पूजा गहलोत, 59 मंजू कुमारी,  63 रेशमा माने, 67 पूजा और 72 पूजा। (वार्ता)
अगला लेख