विश्व रिकॉर्ड तोड़कर अपूर्वी चंदेला ने जीता स्वर्ण पदक

Webdunia
शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (17:12 IST)
नई दिल्ली। भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आईएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को महिला 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
 
प्रतियोगिता के पहले दिन यह एकमात्र फाइनल था और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता निशानेबाज अपूर्वी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 252.9 का विश्व रिकॉर्ड स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। चीन की रुओजू झाओ (251.8) ने रजत और हांग जू (230.4) ने कांस्य पदक जीता। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख