दामिनी का 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रिकॉर्ड

बुधवार, 27 मई 2009 (09:06 IST)
कर्नाटक की 10 वर्षीय दामिनी के गौड़ा ने 26वीं सबजूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लड़कियों के ग्रुप चार में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में नया रिकॉर्ड बनाया।

बेंगलुरु की रहने वाली दामिनी ने हीट में 37.07 सेकंड के साथ 2005 में महाराष्ट्र की काव्या भंडारक के 38.15 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा।

कर्नाटक की इस तैराक ने इसके बाद अपने ही रिकार्ड में सुधार करते हुए 36.25 सेकंड के साथ सोने का तमगा जीता।

वेबदुनिया पर पढ़ें