स्पेशल मेंगो रोल

ND

सामग्री :
2 लीटर दूध (छैना बनाने के लिए), 500 ग्राम आम, 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 3-4 इलायची पिसी हुई, 100 ग्राम खोपरे का बूरा, 1 नींबू।

विधि :
दूध को तपेली में लेकर आँच पर रखें। उबाल आने पर नींबू का रस डालें। जब दूध फट जाए तो उसका पानी छानकर निकाल दें। छैने को कपड़े में बाँधकर आधे घंटे के लिए लटका दें।

अब छैने को थाली में लेकर हाथ से मसल-मसल कर एकसार कर लें। अब इसमें शक्कर का बूरा व इलायची, मिलाकर अच्छी तरह मलें। आम को छीलकर उसके पतले-पतले टुकड़े काटें।

अब एक मोटी पॉलिथीन का टुकड़ा लेकर छैने को उस पर पतला फैलाएँ। उस पर आम के टुकडे फैलाएँ। छैने को एक किनारे से रोल करें। जब रोल पूरा हो जाए तब पॉलिथीन के टुकड़े को बाँधकर फ्रिजर में रख दें, कड़ा होने पर निकालें।

अब आम रोल को खोपरे के बूरे में लपेटकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर सर्व करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें