काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीयों को साथ ले गए तालिबानी, मच गया बवाल...

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (12:42 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों के काबुल एयरपोर्ट से करीब 150 भारतीयों के अपहरण की खबर पर बवाल मच गया। हालांकि कुछ ही देर बाद तालिबान के प्रवक्ता ने अपहरण की खबरों का खंडन कर दिया।
 
स्थानीय मीडिया और कुछ अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के हवाले से बताया गया कि तालिबान इन लोगों को अपने साथ ले गया है। बताया जा रहा है। कुछ लोगों के साथ हाथापाई भी की।

जिन लोगों को एयरपोर्ट से ले जाया गया है उनमें अफगान सिख भी शामिल हैं। तालिबान द्वारा कथित रूप से इन लोगों को लेकर कहा गया है। इसका पता नहीं चल सका है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख