एक हफ्ते पहले थी तनाव की शिकार, आज कांस्य पदक जीता सिमोन बाइल्स ने (वीडियो)

Webdunia
मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (21:44 IST)
टोक्यो: अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बिलेस ने टोक्यो ओलंपिक की स्पर्धा में वापसी करते हुए मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत चीन के खिलाड़ियों के नाम रहा। गुआन चेनचेन ने स्वर्ण जबकि तैंग शिजिंग ने रजत पदक जीता।

'आज जब वह बीम बैलेंस के लिए उतरी तो उनके हाव भाव से ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह तनाव के कारण पिछले सप्ताह एक प्रतियोगिता छोड़ चुकी है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शक दीर्घा में बैठे हुए लोगों की तालिया बटोरी और घूमते हुए कैमरों ने उनके खूबसूरत प्रदर्शन को कैद किया।
 
बिलेस ने सभी पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उनमें से चार में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया।बाइल्स के इस निर्णय के कारण अमेरिका को युगल प्रतियोगिता में स्वर्ण की जगह रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

प्रैक्टिस में लड़खड़ाई और लिया फैसला
 
अरियाके जिमनास्टिक्स सेंटर में पिछले मंगलवार को 4 बार की चैंपियन और 24 साल की साइमन बाइल्स वॉल्ट वॉर्म अप सही से नहीं कर पायी थी। वॉल्ट टेबल रोकते समय वह ढाई की जगह सिर्फ 1.5 ट्विस्ट ही ले पायी। प्रतियोगिता में भी यही हुआ और इसके बाद वह अपने कोच के साथ अंदर चली गई और फिर वापस नहीं आयी। 
 
आर्टिस्कटिक जिमनास्ट की रानी है बाइल्स
 
जैसे स्विमिंग में माइकल फेल्प्स हैं वैसे ही उनकी छवि अमेरीक में जिमनास्ट के लिए है। वह 5 वर्ल्ड ऑलराउंड विश्व रिकॉर्ड जीतने वाली अकेली महिला है।(एपी)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख