Tokyo Olympics: शुरू हुए महिला फुटबॉल के मुकाबले, वर्ल्ड चैंपियन अमेरिका को मिली हार

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (18:54 IST)
टोक्यो ओलंपिक में खेलों का बिगुल बज गया है। सॉफ्टबॉल मैच के बाद आज महिला फुटबॉल के मुकाबलों का भी आगाज हो गया। जहां पहले ही दिन के खेल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। स्वीडन ने अमेरिका जैसी मजबूत टीम को 3-0 से हराकर सनसनी फैला दी।

मार्टा के अलावा ब्राजील के लिए देबिन्हा, आंद्रेसा एल्वेस और बीट्रिज ने एक-एक गोल किया। मार्टा ने पहला गोल 9वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद मैच के 22में मिनट में देबिन्हा ने दूसरा गोल दागकर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मार्टा ने अपना दूसरा गोल 74वें मिनट में दागा। इसके बाद एल्वेस ने पेनल्टी पर और बीट्रिज ने 89वें मिनट में गोल किया। पूरे मुकाबले में चीन एकदम बेअसर नजर आई।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख