EPFO 3.0 New Rule: ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितनी है लिमिट और क्या है प्रोसेस, किन 32 बैंकों से टाइअप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 6 अप्रैल 2026 (16:44 IST)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी डिजिटल और ऑपरेशनल व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए EPFO 3.0 की शुरुआत की है। इस नए सिस्टम को वर्ष 2026 के मध्य तक पूरी तरह लागू किए जाने की संभावना है। इसका मुख्य उद्देश्य PF खाताधारकों को तेज, आसान और बिना झंझट वाली सेवाएं प्रदान करना है।
 
EPFO 3.0 के तहत कई बड़े बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें PF तक आसान पहुंच, ऑटो-सेटलमेंट, ATM और UPI के जरिए तुरंत PF निकासी और कर्मचारियों के पसंदीदा बैंक खाते में सीधे फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा सदस्य अब UPI के माध्यम से अपना PF बैलेंस भी चेक कर सकेंगे।
ALSO READ: Hormuz Strait : ईरान का 'अस्थायी युद्धविराम' से इनकार, ट्रंप ने दी नई डेडलाइन, अमेरिका-इजराइल के हमलों में तबाह हुआ तेहरान का पूरा पावर सेंटर, देखें मारे गए नेताओं की लिस्ट
इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब PF राशि ATM और UPI के जरिए भी निकाली जा सकेगी। इससे खाताधारकों को बैंक या EPFO ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें और सीमाएं भी तय की गई हैं।
 

PF निकासी की सीमा क्या होगी?

EPFO के प्रस्ताव के अनुसार, UPI या ATM के जरिए PF खाते से अधिकतम 50% राशि ही निकाली जा सकेगी, ताकि आपात स्थिति के लिए शेष राशि सुरक्षित रहे।
 

कैसे काम करेगा ATM और UPI से PF निकासी सिस्टम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO अपने सदस्यों के लिए विशेष ATM कार्ड जारी करेगा, जो उनके PF अकाउंट से लिंक होगा। इसके जरिए सदस्य सीधे ATM से पैसा निकाल सकेंगे।
 

कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सदस्य का UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना जरूरी है। साथ ही मोबाइल नंबर भी सक्रिय होना चाहिए। UAN को आधार, पैन, बैंक खाता और IFSC कोड से लिंक करना अनिवार्य होगा। बेहतर सेवा के लिए EPFO ने 32 सार्वजनिक और निजी बैंकों के साथ साझेदारी की है, ताकि नियोक्ता सीधे इन बैंकों में PF योगदान जमा कर सकें और क्लेम प्रोसेसिंग समय कम हो सके।
 

EPFO 3.0 के प्रमुख फायदे

 

EPFO ने किन 32 बैंकों के साथ साझेदारी की है?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी सेवाओं को बेहतर और तेज बनाने के लिए 32 सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ करार किया है। ये बैंक हैं-  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, यस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईडीबीआई बैंक, फेडरल बैंक, आरबीएल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक, सिटी यूनियन बैंक, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, बंधन बैंक, एचएसबीसी बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर (DBS) और डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक (DCB)। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी