नहीं बढ़ी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 853.00 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 879.00 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए है।
एटीएफ की कीमतें बढ़ीं
एक मार्च 2026 से हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। 1,000 लीटर ATF की कीमत जो पहले 91,393.39 रुपए थी। अब उसके के लिए 96,638.14 रुपए चुकाने होंगे।
क्या होगा युद्ध का असर
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में आग लग गई। सोमवार सुबह क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर था। ऐसे में जल्द ही कमर्शिअल के साथ ही घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ाए जा सकते हैं। बहरहाल आने वाले कुछ हफ्ते तेल बाजार के लिए बेहद संवेदनशील रहेंगे। इससे देश में महंगाई बढ़ने की भी आशंका है।