मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर, योगी सरकार का महिलाओं को दीपावली गिफ्‍ट

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (15:39 IST)
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दीपावली पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला किया है। इसका फायदा 1.75 करोड़ लोगों को मिलेगा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश की बहनों को दीपावली में एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं।
 
 
योगी कैबिनेट ने मंगलवार को ही योजना को मंजूरी दे दी। इसके लिए आधार अपडेट कराना अनिवार्य है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख