परेशान किसानों के समर्थन में प्रियंका, यूपी सरकार को दी धमकी

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (12:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में धान की खरीद कम कीमत पर होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगर किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं दिया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'यूपी के धान की पैदावार करने वाले किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें 1200 रुपए (प्रति क्विंटल) से भी कम दाम मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में 3,500 रुपये तक बिका था।'
 
 
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, 'ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फंसता जाएगा।'
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख