पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं। नामाकंन भरने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बचपन से यहीं रहती हूं मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद देती हूं और सलाम करती हूं।
TMC का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए। उन्होंने बैठक के 7 मिनट के अंदर ही हमसे कहा 'दफा हो जाओ'। बैठक सुबह 10:02 AM बजे शुरू हुई और 10:07 AM बजे खत्म हुई। जब हमने उनसे कहा कि आप अधिकारियों का ट्रांसफर कर रहे हैं, और आप कैसे फ्री और फेयर इलेक्शन कराना चाहेंगे? और फिर उन्होंने कहा, यहां से चले जाओ... आज मैंने जो देखा वह शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि मैं इलेक्शन कमिश्नर को चैलेंज करता हूं कि आज जो हुआ उसका वीडियो या ऑडियो जारी करें... हमारे एक साथी ने उन्हें बधाई दी कि वह भारत के अकेले CEC हैं जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस हटवाए, और उस मुद्दे पर, आज, सभी एक जैसी सोच वाली एंटी-BJP पार्टियां मिलकर शाम 4-4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं।