राशिफल दिसंबर 2020 : पहला सप्ताह क्या खास लाया है आपके लिए, जानिए

Weekly Horoscope 2020
 
* 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...
 
मेष
 
प्रमोशन जैसी स्थिति भी इस सप्ताह बन सकती है। भाग्य के भरोसे न रहें व इम्तिहानों या प्रतियोगिता की तैयारी में कोई कमी न रखें। सेहत में सुधार धीरे-धीरे ही संभव है। कार्यक्षेत्र में टाइम मैनेजमेंट के महत्व को समझें। गृहिणियों के लिए ये सप्ताह बोरिंग रह सकता है। वे अपनी एक-सी दिनचर्या से खुश नहीं रहेंगी व उन्हें हर काम बोझ के समान प्रतीत होगा। उनके लिए सलाह है कि वे काम से ब्रेक लें, आखिर कुछ समय की छुट्टी लेना उनका भी अधिकार है। सरकारी कर्मचारियों के लिए लाभप्रद समय रहेगा। पद और पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी
उपाय : घी-शकर खाएं।

वृषभ
 
संबंध को आगे बढ़ाने में सतर्क रहें, सितारों की चाल टेढ़ी लग रही है। प्रॉपर्टी खरीद-बेच सकते हैं या फिर किराए पर चढ़ा सकते हैं। धन की स्थिति पर गंभीरता से विचार करें। 'करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान', छात्रों के लिए इस सप्ताह ये बात सही साबित होगी। अगर परिस्थितियां योजना अनुसार नहीं विकसित हो रही हैं तो इस बात को नजरअंदाज न करें बल्कि देखें कि कहां क्या गलत हो रहा है, कहां कमियां रह रही हैं? हर हाल में सच का साथ दें, यहां तक कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी। किसी अजनबी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच
उपाय : कुत्तों को पूड़ी खिलाएं।

मिथुन
 
सामाजिक जीवन में चहल-पहल बनी रहेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। छात्रों के लिए विशेष सफलता प्राप्त करने का समय है। उन्हें स्कॉलरशिप तक मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद में उलझने से बचने की हर मुमकिन कोशिश करें। नियमित कसरत के रूटीन से ब्रेक लेते रहें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आराम का भी बराबर महत्व होता है। अपनी दूरदर्शिता का फायदा उठाते हुए अपने धन को निवेश कर लाभ कमाएंगे। निजी जीवन के काम मनचाहे रूप से नहीं हो पा रहे हैं। कोई करीबी बातचीत कर आपकी समस्याएं हल कर सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा भूरा
उपाय : मैथी दानों पर सरसों का तेल लगा चौराहे पर फेंकें।

कर्क
 
पारिवारिक सुख-शांति का आनंद उठाएंगे। छात्रों की परफॉर्मेंस में सुधार होता जा रहा है। करियर संवारने का मौका मिल सकता है। अपने जूनियर्स पर भरोसा करें और उन्हें काम की जिम्मेदारी सौंपें। इससे आपके काम का बोझ कम होगा। सेहत के मामले में एक्सपर्ट की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। मुमकिन है कि मार्केट में कई विकल्पों को देखकर आप दुविधा में फंस जाएं और फैसला न ले पाएं कि कौन-सा विकल्प उचित रहेगा? कामकाज को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। खर्चे की स्थिति भी बन सकती है। न चाहते हुए भी घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर खर्चा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : किसी गरीब को पपीता दान दें।

सिंह
 
एक्सरसाइज शुरू करने वाले जातकों को ये समय मुश्किल लग रहा है, क्योंकि शारीरिक श्रम की आदत नहीं है। ये अस्थायी दौर है, जो जल्दी खत्म होगा। शारीरिक परिश्रम करने की आदत पड़ ही जाएगी। सप्ताहभर रूमानी विचार मन में खलबली मचाते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूरदर्शिता से काम करें। लापरवाही बरतने पर भविष्य में आपकी जवाबदेही बन सकती है। किसी बड़े और खास काम को लेकर किसी महत्वपूर्ण इंसान से बात हो सकती है। प्रतिस्पर्धा के दौरान आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी क्षमताएं खुलकर सामने आएंगी। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कत्थई
उपाय : दही-शकर खा घर से बाहर निकलें।

कन्या
 
युवा जातकों के विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के संकेत हैं। इंजीनियर व आर्किटेक्ट्स को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। किसी बुजुर्ग से अचानक हुई मुलाकात निजी जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करेगी। व्यस्त दिनचर्या रहेगी। सप्ताहभर फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी वस्तु के चोरी या गुम होने का भय बना रहेगा। कारोबार में मेहनत बढ़ सकती है, लेकिन उसका फायदा आपको भविष्य में मिल सकता है। लेन-देन में भी फायदा होगा। आर्थिक सुख-समृद्धि के चलते नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : आसमानी नीला
उपाय : पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

तुला
 
छात्रों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और वे अपने मकसद को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में अड़ियल रवैया न अपनाएं। ऐसा करना अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। किसी खास समारोह में भाग लेने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। सूझबूझ से निवेश करते हुए भविष्य के लिए धन बचाएं। ज्यादा लालच में फंसकर किसी जोखिमभरी स्कीम में पैसा न लगाएं। बाहर खुला खाना या पानी पीने से परहेज करें। पारिवारिक मामलों से जुड़ी उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी बात को पूरी तरह समझे बिना उस पर टिप्पणी न करें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : सफेद
उपाय : ऑफिस या घर का उपयोग न होने वाला सामान बेच दें।

वृश्चिक
 
आसपास के लोगों के प्रति संवेदनशील रहें व उनके हावभाव को समझने की कोशिश करें। आपकी प्रोफेशनल क्षमताएं उजागर होंगी और सीनियर्स को प्रभावित करेंगी। आने वाले सप्ताह में आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नए लोगों के साथ संपर्क और बातचीत होने के योग बन रहे हैं। आपकी हर कोशिश सफल हो जाएगी। लंबे समय से चल रही बीमारी को लेकर एक और राय लेने की जरूरत महसूस होगी। छात्रों की तैयारी जबर्दस्त है और वो कड़ी प्रतिस्पर्धा में भी जीत हासिल करने का दम रखते हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : गणेशजी की मूर्ति पर केसर और हल्दी लगाएं।

धनु
 
सामाजिक स्तर पर जिन लोगों से बनती न हो, उन्हें नजरअंदाज करें। उनके साथ बहस में उलझ या झगड़ा कर कोई फायदा नहीं। नेटवर्किंग के जरिए ही आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाएंगे। छात्रों को परिपक्व होने की जरूरत है। हमेशा दूसरों का सहारा ले आगे बढ़ना अक्लमंदी नहीं। सैलरी बढ़ने की उम्मीद पर पानी फिर सकता है। इसके बावजूद आपको अपनी मेहनत में कमी नहीं लानी है। देर-सवेर बात बन ही जाएगी। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहीं गलतफहमियां दूर होंगी। जीवन में खुशियां लौट आएंगी।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर
 
करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। गंभीरता से हर विकल्प पर गौर करें और मौके हाथ से जाने न दें। जीवनसाथी या लव पार्टनर से जुड़े खास दिनों को याद रखें, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नया वाहन या अपना घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। अपने लिए समय निकालें। ऐसा करने से बोरिंग रूटीन से छुटकारा मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। मन की चमक चेहरे पर दिखेगी। सोचे हुए काम करने में सफलता मिल सकती है। धन संबंधी मसलों में गलतफहमी हो सकती है, सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : खाने में गुड़ का प्रयोग करें।

कुंभ
 
अपनी मार्केट वैल्यू पर काम करें, तभी बेहतर काम के विकल्प खुलेंगे और आप तरक्की करेंगे। लापरवाही से करते हुए खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बनी रह सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकारें व उनसे सीख लें। विपरीत लिंग के जातक आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। अपने शुभचिंतकों को पहचानें व उन्हें नाराज न करें। अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। छात्रों का पूरा ध्यान पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी पर हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा गर्म या ठंडी चीजें खाने से बचें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा भूरा
उपाय : फिटकरी से दांत साफ करें।

मीन
 
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना सलाह-मशविरा किए कोई फैसला न लें। नया काम मिल सकता है। रसूखदार लोगों की संगत में उठ-बैठ सकते हैं। छात्र नोट्स का अदला-बदली कर अपने ज्ञान को बढ़ाएं। पार्टनरशिप और रिश्तों के मामलों में इस दौरान थोड़े अस्त-व्यस्त भी हो सकते हैं। प्रेम संबंध में कुछ बातों को नजरअंदाज करना ही सही रहता है। हर बात पर प्रतिक्रिया दी जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। थकान हो सकती है, इसके बावजूद आलस न करें। अनुशासित जीवनशैली अपनाना जरूरी है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
उपाय : गमले की थोड़ी-सी मिट्टी सिर पर लगाएं।


ALSO READ: क्या रामायण और महाभारत काल में भी होते थे किसान या खेती-किसानी

ALSO READ: इन 3 एक्सरसाइज को नियमित करने से सुधरेगा बॉडी पोश्चर, जरूर जानें

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी