प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप के साथ पिक्चर्स पोस्ट कर किया खुलासा

लगता है नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने फैंस को चौंकाने का जिम्मा ले रखा है। पहले उन्होंने अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था अब खबर है कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने हाल ही में इस खुशखबरी को सभी के साथ शेयर किया। 
 
लंबे समय से यह अटकलें चले आ रही थीं कि नेहा और अंगद ने इतनी जल्दी में शादी इसीलिए की क्योंकि नेहा प्रेग्नेंट थी। हालांकि इस बारे में नेहा और अंगद दोनों ने ही कभी बयान नहीं दिया। दोनों शांत थे इसलिए भी इस खबर को बढ़ावा मिल रहा था। आखिरकार नेहा और अंगद ने अपने घर में आने वाले नए मेहमान की जानकारी दे ही दी। 
 
नेहा ने खुद इसका अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर किया। इसमें नेहा अपने बेबी बंप के साथ बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं बच्चा आने की खुशी अंगद के चेहरे पर साफ नज़र आ रही है। दोनों ने बेबी बंप के साथ क्यूट पोज़ दिए। नेहा ने इन पिक्चर्स के साथ कैप्शन भी लिखा कि नई शुरुआत के लिए.. हम तीन.. सतनामवाहेगुरु.. 
 
 
वहीं अंगद ने भी कुछ पिक्चर्स शेयर करते हुए कैप्शन लिखा हां, यह अफवाहें सही हैं। 
 
 
बॉलीवुड के सेलीब्रिटीज़ भी इस खबर से खुश हो गए। सभी इस नए कपल को विश कर रहे हैं। करण जौहर ने दोनों का एक पिक्चर पोस्ट किया और बधाई देते हुए लिखा कि पैरेंट बनना आशीर्वाद होता है.. एक और प्यारी लव-स्टोरी के शुरू होने पर गॉर्जियस कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी को बधाई। विश करने की इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, सोफी चौधरी, शिल्पा शेट्टी, श्वेता बच्चन नंदा और मलाइका अरोरा भी शामिल हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी