फिर साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (11:15 IST)
एक समय बॉलीवुड में हॉट कपल के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर साथ नजर आने वाले है। दोनों की साथ में आखिरी फिल्म तमाशा 2015 में आई थी। ब्रेकअप के बाद भी दोनों के रिश्ते सामान्य रहे। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जल्द ही एक फिल्म करने वाले हैं।
 
 
दीपिका और रणबीर ने लव रंजन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को साइन किया है। अभी इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ। इससे पहले लव रंजन ने अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ फिल्म का ऐलान किया था। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
 
दीपिका इन दिनों एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही है। दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगी, वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। दीपिका ने करण जौहर की तीन फिल्में साइन की हैं।
 
दीपिका ने फिल्म पद्मावत के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की थी। जिसकी वजह दीपिका और रणवीर सिंह की शादी बताई जा रही थी। दीपिका और रणबीर कपूर अब तक साथ में तीन फिल्में कर चुके हैं। उनकी साथ में पहली फिल्म बचना ऐ हसीनों थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी