हनी सिंह की फैंस को सलाह, गांजा मत फूंकना, मेरी जिंदगी के 5 साल बर्बाद हो गए

WD Entertainment Desk

रविवार, 31 मार्च 2024 (15:37 IST)
Yo Yo Honey Singh: मशहूर रैपर हनी सिंह एक समय इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गए थे। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर कमबैक ‍किया है। हनी सिंह अपनी पुरानी पहचान वापस पाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। बताया जाता था कि नशे की लत की वजह से हनी सिंह ने अपना करियर खत्म कर लिया।
 
वहीं अब हनी सिंह अपने फैंस को ड्रग्स का सेवन ना करने की सलाह दे रहे हैं। हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट में फैंस को गांजा जैसी नशे की लत से दूर रहने की सलाह देते दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो में हनी सिंह कह रहे हैं, मेरे भाइयों और बहनों, तुम सब मेरे छोटे भाई बहन हो। ये गांजा-वांजा मत फूका करो भाई। मेरी जिंदगी के पांच साल बर्बाद हो गए। दारू पी लो जितनी पीनी है पीयो। चरस-गांजा मत करना बस... चलो अब एंजॉयमेंट के लिए गाना चला देते हैं। हर हर महादेव।'
 
बता दें कि इससे पहले हनी सिंह ने शहनाज गिल के शो पर अपने नशे की लत को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने ड्रग्स और शराब का बड़े पैमाने में सेवन करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि वह साइकॉटिक सिम्टम्स और बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी