तलाक की खबर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बेहद गुस्से में, मैगजीन को भेजेंगे लीगल नोटिस!

पिछले साल दिसंबर में निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक इंटरनेशल मैगजीन ने दावा किया है कि प्रियंका और निक तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास काफी नाराज और गुस्से में हैं, उन्होंने इस पर कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है।


रिपोर्ट के मु‍ताबिक प्रियंका और निक ने मैगजीन के खिलाफ कोर्ट केस करने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों फिलहाल अपनी लीगल टीम के साथ मिलकर एक नोटिस तैयार कर रहे हैं। जिसे जल्द ही मैगजीन को भेजा जाएगा। 
 
ब्रिटिश बेस्ड मैगजीन ने दावा किया है कि शादी के 117 दिन बाद प्रियंका और निक तलाक लेने जा रहे हैं। प्रियंका इन दिनों निक जोनास और उनके परिवार के साथ मियामी में हॉलीडे मना रही हैं। एक तरफ विदेशी मीडिया निक जोनस और उनकी टूटती शादी की खबरें छाप रहा है और उस दौरान प्रियंका अपनी और निक जोनस की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिसमें दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। 
 
तलाक की खबरों पर निक और प्रियंका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं प्रिंयका की बहन परिणीति चोपड़ा ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी