प्रियंका चोपड़ा बनेंगी ओशो की शिष्या मां आनंद शीला

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका अमेरिका के मशहूर टॉक शो दि एलन डिजेनेरेस में नजर आईं। वे इस शो में अपनी नई हॉलीवुड फिल्म 'इसंट इट रोमांटिक' को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि वह जल्द ही पर्दे पर मां आनंद शीला का किरदार अदा करती हुईं दिखाई देंगी।
 
 
प्रियंका ने बताया कि वह अगली फिल्म में मशहूर और विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो की शिष्या मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी। मां आनंद शीला भारत में जन्मीं एक अमेरिकन नागरिक हैं जो किसी समय रजनीश ओशो की प्रवक्ता थीं। एक समय पर मां शीला पर कई लोगों को मारने की कोशिश का आरोप भी लगा था।
 
ALSO READ: डब्बू रतनानी कैलेंडर 2019 : सनी लियोनी से लेकर जाह्नवी कपूर तक ने बिखेरे अपने हुस्न के जलवे
 
प्रियंका ने खुलासा किया है कि इस फिल्म को हॉलीवुड के जाने माने निर्देशक बैरी लेविनसन निर्देशित करने वाले है। प्रियंका ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मैं बैरी लेविनसन के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हूं। वह शानदार अमेरिकन डायरेक्टर है। इस फिल्म के जरिए हम भारत में जन्म लेने वाली मां आनंद शीला के किरदार को पर्दे पर उकेरेंगे।
 
प्रियंका ने कहा कि मां आनंद शीला ओशो के बेहद करीब रही हैं और वह एक आधायात्मिक गुरु थी। मुझे नहीं पता है कि आपने उनके बारे में सुना है या नहीं लेकिन आपको बता दूं कि इस फिल्म पर काम कर रही हूं। मैं इस प्रोजेक्ट में एक्टिंग करने वाली हूं। साथ ही इसमें प्रोड्यूसर की भूमिका के तौर पर भी नज़र आऊंगी।
 
मां आनंद शीला पर लगा था हत्या का आरोप
ओशो की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर शीला के पास अमेरिका में ओरेगॉन के वास्को काउंटी में रजनीशपुरम आश्रम को संभालने का जिम्मा था। 1985 में मां शीला पर मर्डर का आरोप लगा था। इसके अलावा 1984 में घटित हुए बायोटेरर अटैक में उनके शामिल होने के आरोप थे। मां शीला को फेडेरल जेल में 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी। हालांकि वे 39 महीनों बाद से ही पेरोल पर हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी