लंदन में रणबीर ने की लड़की से मुलाकात, शादी की तैयारी शुरू!

रणबीर कपूर फिलहाल अपनी संजय दत्त वाली फिल्म में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर की भूमिका उनकी चॉकलेटी बॉय की इमेज से बिलकुल अपोज़िट है। दूसरी ओर रणबीर की मम्मी नीतू कपूर अपने बेटे की शादी करना चाहती हैं। दिलफेंक रणबीर के कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण से नजदीकियां काफी चर्चित रही हैं। 
 
खबर है कि रणबीर की मां नीतू कपूर उनके लिए लड़की ढूंढ रही हैं और रणबीर भी उनके कहने पर लड़कियों से मुलाकात कर रहे हैं। रणबीर अब सेटल होने की तैयारी में हैं और मां नीतू इंडस्ट्री से बाहर की कोई बहु ढूंढ रही हैं। 
 
नीतू इसी उद्देश्य से रणबीर को एक लड़की से मिलाने के लिए लंदन ले गई थीं। लड़की लंदन की बिज़नेस फैमिली से संबंध रखती है। यह मीटिंग नीतू के करीबी दोस्तों में से एक ने तय की थी। रणबीर और नीतू, लड़की और उनके परिवार से मिले। अब देखना होगा कि यह रिश्ता तय होता है या नहीं। 
 
इसके पहले नीतू ने शादी के लिए रणबीर की पिछली गर्लफ्रेंड्स दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ के लिए मंज़ूरी नहीं दी थी। रणबीर अपनी एक्टिंग और गर्लफ्रेंड्स की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहे हैं। पिछले दिनों भी उनकी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ सिगरेट पीते तस्वीरें वायरल हुई थीं। ऐसे में रणबीर का शादी के लिए हां कहना ताज्जुब की बात है, वो भी अरेंज मैरिज। अब इंतज़ार है रणबीर की शादी का। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी