नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएगा यह टीवी एक्टर, निभाएगा लक्ष्मण का किरदार

WD Entertainment Desk

बुधवार, 20 मार्च 2024 (13:35 IST)
Ramayan Movie Starcast: निर्देशक नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होंगे। वहीं साईं पल्लवी माता सीता का किरादर निभाएंगी।
 
वहीं अब 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण के किरदार के लिए मेकर्स ने फेमस टीवी एक्टर को चुना है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'रामायण' के मेकर्स ने टीवी एक्टर रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey (@ravidubey2312)

हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। रवि दुबे 'जमाई राजा' शो से काफी पॉपुलर हुए थे। रवि दुबे कुछ समय से बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म में कई सितारों के कास्ट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में पुर्पनखा के रोल के लिए मेकर्स ने रकुल प्रीत सिंह को अप्रोच किया है। वीहं भगवान राम के पिता राजा दशरथ का किरदार अमिताभ बच्चन निभाते नजर आ सकते हैं। 
 
वहीं फिल्म में रावण के किरदार के साउथ स्टार यश और हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को अप्रोच किया गया है। रावण के भाई विभीषण का किरदार विजय सेतुपति निभा सकते हैं। नितेश तिवारी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग मार्च 2024 के अंत तक शुरू कर सकते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी