एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी दूसरी बार बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धुपिया के बाद अब इमरान हाशमी के साथ फिल्म जहर में नजर आ चुकीं अभिनेत्री उदिता गोस्वामी भी मां बन गई हैं। उदिता दूसरी बार मां बनीं हैं, उन्होंने बेटे को जन्म दिया। दोनों अभिनेत्री एक ही हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
 
उदिता के मां बनने की जानकारी फिल्ममेकर मिलाप जवेरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। उदिता ने डायरेक्टर मोहित सूरी से 2013 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी हैं। 
 
हाल ही में उदिता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेबी बंप के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। उदिता ने अपनी इंस्टाग्राम एकाउंट से बेटी और पति के साथ एक तस्वीर से बेटे के होने की जानकारी शेयर की है। उदिता गोस्वामी काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। 
 
उदिता ने जहर, पाप और अक्सर जैसी फिल्में की हैं। उनके इस फिल्मों में उनके साथ सीरियल किसर कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी नजर आए थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी