Corona Virus : भारत ने चीन को भेजी 15 टन चिकित्सा सहायता

बुधवार, 18 मार्च 2020 (16:31 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन को 15 टन मास्क, दस्ताने और अन्य आपात चिकित्सा उपकरण भेजे हैं।

विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। मुरलीधरन ने बताया कि यह सामग्री 26 फरवरी को चीन भेजी गई। चीन को भेजी गई चिकित्सा सामग्री में एक लाख मास्क, 5 लाख जोड़े दस्ताने, 75 इंफ्यूजन पंप, 30 इंटरनल फीडिंग पंप, 21 डीफीब्रिलेटर और 4000 एन-95 मास्क शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विदेशों में रहने वाले 276 भारतीय कोरोना संक्रमित हैं, जिसमें 255 केवल ईरान में हैं। संयुक्त अरब अमीरात में 12 और चीन के बाद इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इटली में 5 भारतीय संक्रमित हैं। इसके अलावा हांगकांग, कुवैत, रवांडा और श्रीलंका में एक-एक भारतीय इस वायरस से संक्रमित है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी