किडनी खराब होने पर शरीर में दिखते हैं ये 8 लक्षण

kidney disease symptoms
दिन और रात खूब पानी पिएं, स्वस्थ किडनी के साथ जीवन जिएं। किडनी हमारे स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए एक अहम रोल निभाती है। कई लोगों को किडनी की समस्या होती है। साथ ही कई लोगों को अन्य बीमारी के कारण किडनी की बीमारी भी हो जाती है। किडनी की समस्या को आप कुछ लक्षण के ज़रिए पहचान सकते हैं। ज़रूरी नहीं की ये सभी लक्षण के कारण आपकी किडनी प्रभावित हो लेकिन आप सतर्क हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इन कुछ लक्षणों के बारे में..
 
1. थकान रहना: किडनी प्रभावित होने के कारण आपक दिनभर थकान की समस्या रह सकती है। किडनी आपके शरीर में erythropoietin नामक हार्मोन बनाती है। इस हार्मोन के कारण आपके शरीर में ऑक्सीजन बनाता है जिसमें रेड ब्लड सेल शामिल होते हैं। खराब किडनी के कारण रेड ब्लड सेल में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है जिससे आपके मसल और दिमाग जल्दी थकने लगते हैं। 
 
2. कमज़ोरी आना: किडनी की समस्या के कारण आपके शरीर में कमज़ोरी आ सकती है या आपको चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। जैसे की हमने बताया कि कम ऑक्सीजन के कारण आपके मसल कमजोर होते हैं। साथ ही रेड ब्लड सेल की कमी के कारण खून की कमी होती है। इस वजह से आपको कमज़ोरी या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। 
 
3. खुजली या ड्राई स्किन: किडनी आपके शरीर से गंदगी निकालने का काम करती है। किडनी की समस्या होने के कारण किडनी आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ नहीं निकाल पाती जिससे खुजली की समस्या होती है। साथ ही आपके शरीर को सही रूप से हाइड्रेशन नहीं मिलता है जिससे ड्राई स्किन की समस्या भी हो सकती है। 

 
4. हाथ-पैरों में सूजन आना: खराब किडनी शरीर से अत्यधिक तरल नहीं निकाल पाती है। इस कारण से आपको हाथ पैर में सूजन की समस्या आ सकती है। अत्यधिक तरल आपके शरीर में सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है। 
 
5. चेहरे और आंख में सूजन: जैसा की हमने आपको बताया की खराब किडनी अत्यधिक तरल नहीं निकालती है। इस कारण से आपके चेहरे पर भी सूजन आ सकती है। कई लोगों को puffy eyes की समस्या भी होती है। इससे आपकी आंखों के नीचे सूजन की समस्या होती है। 
 
6. खराब पेट या उल्टी: खराब किडनी के कारण आपको पेट की समस्या भी हो सकती है। आपको भूक न लगने की समस्या भी हो सकती हा जिससे आपका वज़न कम हो सकता है। इसके साथ ही आपको उल्टी या जी मचलाने जैसी समस्या भी हो सकती है। 
 
7. बार-बार पेशाब जाना: बार-बार पेशाब की समस्या भी आपकी खराब किडनी को दर्शाती है। इसके साथ ही आपको पेशाब करने में समस्या हो सकती है। साथ ही आपके पेशाब का रंग बदल सकता है। आप ठीक से यूरिन को निकाल नहीं सकते। 
 
8. यूरिन में झाग: किडनी प्रभावित होने से आपके यूरिन में झाग की समस्या भी हो सकती है। आपके यूरिन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से झाग की समस्या हो सकती है।
ALSO READ: बीमारियों के ये 3 बड़े कारण आपको कोई नहीं बताएगा, कैसे बचें गंभीर रोगों से जानिए

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी