खाने का मन नहीं करता? तो आपको हो सकती है ये बीमारी, जानिए लक्षण

क्या आपका खाना खाने का मन नहीं करता, या फिर खाने को देखकर ही आपका मन बहाने बनाने लगता है? तो इसे हल्के में मत लीजिए, ये एनोरक्सिया बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। 
 
जी हां, एनोरेक्सिया खाने से जुड़ा एक मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति खाने में मौजूद पोषक तत्वों को लेकर इतने सचेत होते हैं, कि वे वजन बढ़ने के डर से जरूरत से ज्यादा जरा भी कैलोरी नहीं ले पाते। 
 
 
जानिए इसके 5 और लक्षण, ताकि आप जान सकें कि कहीं आपको भी तो एनोरेक्सिया नहीं - 
 
1 इस समस्या में आप थकावट महसूस करते हैं।
2 कब्ज की शिकायत बनी रहती है।
3 आपका ब्लडप्रेशर कम हो जाता है।
4 त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।
5 बाल का झड़ना और पतले होने की शिकायत रहती है।
6 ऐसे में मरीज भूख को इग्नोर करता है, और अत्यधिक व्यायाम करता है। 
7 खाने में उसकी दिलचस्पी कम हो जाती है। 
8 नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।

अगर ये सभी लक्षण आप महसूस करते हैं, तो आपको इसके प्रति सचेत रहने की जरुरत है, क्योंकि आप एनोरक्सिया के शिकार हो चुके हैं। ये एक प्रकार का मनोविकार भी है, लेकिन इसका इलाज संभव है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी