आपकी खाने की ये 7 आदतें बना रही हैं आपको बूढ़ा

things that age you faster
आज की इस बिजी लाइफस्टाइल में हमारे खाने पीने का तरीका काफी बदल गया है। ऐसे में बदलते खान पान के साथ कई तरह की बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं जो हमें उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देती हैं (things that age you faster)। हमारे खाने पीने का प्रभाव हमारी त्वचा पर भी दिखता है। आप जितना हेल्दी खाएंगे आपकी त्वचा भी उतनी ही साफ और ग्लोइंग नज़र आएगी।

साथ ही एक अच्छी डाइट की मदद से आप कई बिमारियों को काफी हद्द तक रोक सकते हैं। लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए सही भोजन बहुत ज़रूरी है। लेकिन आज भी हम कई ऐसी गलतियां करते हैं जिसके कारण हम उम्र से पहले ही बूढ़े होने लगते हैं। चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में...
 
1. प्रोसेस्‍ड फूड आइटम्‍स : जी हां, अगर आप छोटी उम्र से ही जवां रहना चाहते हैं तो प्रोसेस्‍ड फूड आइटम्‍स खाना छोड़ दें। इस प्रकार के खानपान में सभी न्यूट्रिशन नष्ट हो जाते हैं। क्योंकि लंबे वक्‍त  तक उन्हें संरक्षित किया जाता है। इसके लिए उसमें अलग – अलग प्रकार के रंग, फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है।  
 
2. जंक फूड : इसे  फास्‍ट फूड भी कहा जाता है। यह बच्चों का सबसे पसंदीदा फूड आइटम्‍स में से एक है। लेकिन जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, मोमोज यह मैदे से बने होते हैं और पचाने में काफी वक्त  लगता है। धीरे-धीरे वह आपके पेट में जमा होने लगता है। जिससे आपका वजन लगातार बढ़ने लगता है।
3. फ्राइड आइटम्‍स : तेल में भुने हुए आइटम्‍स खाने में बड़े अच्छे लगते हैं। लेकिन तेजी से वजन  बढ़ने का कारण भी यहीं होते हैं। जी हां, फ्रेंच फ्राइस, समोसे, कचोरी,ब्रेड बड़ा, बैक समोसा आदि। इन सभी आइटम्‍स में अधिक मात्रा में तेल होता है। लगातार इन चीजों को सेवन करने से कम उम्र में ही बीमारियां घेरने लग जाती है। और युवाओं में कोलेस्ट्रॉल की समस्‍या उत्‍पन्‍न हो जाती है।
 
4. सफेद ब्रेड : लोग नाश्ते में सफेद ब्रेड का सेवन सबसे अधिक करते हैं। सफेद ब्रेड में मौजूद ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स रहता है। इसके लगातार सेवन से आप उम्र से पहले ही बूढ़ा नजर आने लगेंगे।
 
5. चीनी का सेवन : एक तय मात्रा में चीनी का सेवन करना हेल्‍थ के लिए अच्छा होता है। अत्यधिक सेवन आपको समय से पहले बूढ़ा कर देगी। जी हां, अधिक सेवन से ग्लाइसेशन नामक एक प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे आपकी त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचता है और चेहरे पर असमय झुर्रियां धीरे – धीरे बढ़ने लग जाती है। इसकी जगह आप रिफाइंड शुगर और गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं।
 
6. चाय और कॉफी : कुछ लोग काम के दौरान हर थोड़ी-थोड़ी देर में चाय या कॉफी का सेवन करने लगते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं इसका सेवन करने से आपके चेहरे की सुरत भी बदल सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। इससे आपके चेहरे पर लाइन, आंखों के पास झुर्रियां होना, काले घेरे होना जैसी समस्‍या उत्‍पन्‍न होने लगती है।
 
7. कम पानी का सेवन : कई बार लोग एक दिन में सिर्फ 3 या 4 गिलास पानी ही पीते है। लेकिन अधिक पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। जिससे त्वचा पर ग्लो भी बना  रहता है  चमक भी।
ALSO READ: यदि हाथ पैर में आती रहती है झुनझुनी तो इस विटामिन की है कमी

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी