Healthy food : सहजन फली में मौजूद हैं एक से अधिक विटामिन, जानिए 10 फायदे

drum stick benefits
 

सहजन फली जिसे ड्रमस्टिक और मोरिंगा भी कहा जाता है क्योंकि यह कुछ ज्यादा ही लंबी और हल्की सी कड़क होती है। सहजन फली के साथ ही इसके बीज, पत्ती, फल और जड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो एक दवाई के रूप में काम करती है। यह एक सुपरफूड के तौर पर उपयोगी है। हालांकि सहजन फली सभी लोग नहीं खाते हैं लेकिन इसके फायदे अनेक है।

तो आइए जातने हैं सुपरफूड सहजन फली के 8 फायदे- 
 
1.सहजन फली में विटामिन-ए, बी 1, बी 2, बी 3 और बी 6 पाया जाता है। 
 
2.इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है। 
 
3.इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। 
 
4.सहजन फली में नियाजिमिसिन तत्व पाया जाता है, जिसस कैंसर सेल्स नहीं बनते हैं। 
 
5.इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करता है। 
 
6.सहजन फली में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। 
 
7.शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक की जगह इसका सेवन भी किया जा सकता है। इसके सेवन से खून भी साफ रहता है। 
 
8.इसके सेवन से डिप्रेशन, घबराहट और थकावट में राहत मिलती है। 
 
9.सहजन फली में मौजूद विटामिन-बी पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। 
 
10.सहजन फली में मौजूद तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। 

ALSO READ: रात को किस करवट सोना सही है... ये है खास जानकारी

ALSO READ: Morning Tips : सुबह उठते ही करें ये 15 कार्य, हर कदम पर मिलेगी सफलता

वेबदुनिया पर पढ़ें