BTS के take two गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानिए BTS के 7 टॉप गाने

BTS Take Two
भारत में साउथ कोरियन कल्चर बहुत प्रचलित है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस पॉपुलैरिटी की शुरुआत BTS ग्रुप द्वारा हुई है। पिछले कुछ सालों में BTS ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हाल ही में रिलीज़ हुआ BTS का गाना 'take two' ने बिलबोर्ड के ग्लोबल 200 चार्ट में टॉप किया है। यह गाना 9 जून को रिलीज़ हुआ है और 2 हफ्ते से भी कम समय में इस गाने ने कई बिलबोर्ड के चार्ट में अपनी जगह टॉप पर बनाई है।

आपको बता दें कि BTS का यह 7वा गाना है जिसने बिलबोर्ड के चार्ट में टॉप किया है। यह गाना BTS की 10वीं एनिवर्सरी पर रिलीज़ किया गया था। यह गाना सभी BTS मेंबर; जिन, शुगा, V, जंगकुक, जे-हॉप, रैप मोंस्टर और जिमिन द्वारा गाया गया है। गाना रिलीज़ होने के बाद BTS फेन काफी ज्यादा इमोशनल हो गए क्योंकि इस गाने के ज़रिए उनके करियर के सफर को भी बताया गया है।

The #Global200 top 10 (chart dated June 24, 2023)

— billboard charts (@billboardcharts) June 20, 2023

यह गाना शुगा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। साथ ही इस गाने की लिरिक्स रैप मोंस्टर और जे-हॉप द्वारा लिखी गई हैं। यह गाना जिन और जे-हॉप के मिलिट्री में भर्ती होने से पहले रिकॉर्ड किया गया है। चलिए जानते हैं BTS टॉप चार्ट वाले 7 गानों के बारे में......

1. Take Two यह गाना 9 जून को रिलीज़ हुआ था।

2. My Universe यह गाना कोल्डप्ले के बनाया गया है।

3. Permission To Dance कोरोना काल के समय बनाया गया था।

4. Butter भी विश्व में काफी प्रचलित हुआ था जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

5. Life Goes On यह गाना कोरोना काल के शुरूआती दिनों में रिलीज़ हुआ था।

6. 2020 में BTS का Savage Love काफी प्रचलित हुआ था।

7. Dynamite आज भी BTS के टॉप गानों में से एक बना हुआ है। 
ALSO READ: AI ने बनाए महाभारत के किरदार, लोगों ने कहा कृष्ण जैसा मोहक चेहरा नहीं बना पाया AI

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी