पाकिस्तान में एक ही घर में मिलीं 11 लाशें, पुलिस को सुसाइड की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (09:09 IST)
11 dead bodies found in same house in Pakistan : पाकिस्तान (Pakistan) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के 11 सदस्य घर में मृत पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना खैबर पख्तूनख्वाह (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत की है। पुलिस को संदेह है कि घरेलू विवाद में इन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी होगी। पुलिस के अनुसार लक्की मारवात जिले के तख्ती खेल टाउन (Khel Town) के एक घर से इन सभी के शव बरामद हुए हैं।
 
घरेलू विवाद में जहर खा लिया : पुलिस के अनुसार मरने वालों में 2 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस टीम ने पूरे घर को सील कर दिया है। पुलिस को शक है कि 2 दिन पहले घरेलू विवाद में इन लोगों ने खाने में जहर मिलाकर खा लिया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने 2 दिन पहले वजीरिस्तान से खाना खरीदा था। न्यूज एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। मामले में प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री जस्टिस (रिटायर्ड) अरशद हुसैन ने आईजी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी