सोना 10 रुपए लुढ़का, चांदी 100 रुपए टूटी

शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (18:49 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 10 रुपए लुढ़ककर 39,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 100 रुपए टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया। कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर 1506.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कारोबार के दौरान अमेरिकी सोना वायदा 1,505.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 18.16 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी