पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दूसरे दिन भी कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (08:26 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बीच घरेलू स्तर पर गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 4 दिनों के टिकाव के बाद मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

ALSO READ: 8-10 साल तक पेट्रोल व डीजल को GST में लाना संभव नहीं : सुशील मोदी
 
मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम होकर 90.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल भी 23 पैसे कम होकर 80.87 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई 96.98 87.96
चेन्नई 92.58 85.88
कोलकाता 90.77 83.75
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आज नरमी देखी गई है। अमेरिका में तेल भंडार में वृद्धि होने और स्वेज नहर में फंसे जहाज के निकलने से तेल में नरमी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया है। देश के 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है-। (वार्ता)
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी