देखें महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की फोटो

शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (15:17 IST)
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कई दिनों से व्यस्तता के कारण अपनी पत्नी व अपने घर से दूर रहे। उनकी पत्नी ने बेटी जीवा को तब जन्म दिया जब वे ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप में व्यस्त थे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान वे अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे थे।
लेकिन जब से धोनी लौटे हैं वे अपनी बेटी के साथ हर पल गुजारना चाहते हैं। धोनी आजकल हर जगह अपनी बेटी के साथ देखे जा रहे हैं। धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी बेटी जीवा के साथ एक कलर्ड फोटो अपलोड की है।
 
इस तस्वीर में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीशर्ट में हैं और उनके साथ में पत्नी साक्षी नीले रंग की ड्रेस में और धोनी की गोद में उनकी नन्ही दुनिया ज़ीवा सफेद कलर की ड्रेस में मौजूद है। धोनी की बेटी की इस तस्वीर को सोशल नेटवर्किंग पर खूब पसंद किया जा रहा है।   
 
इससे पहले कप्तान धोनी की पत्नी ने बेटी जीवा की पहली तस्वीर अपने ट्वीटर पर शेयर की थी। जिसमें ज़ीवा का सिर्फ हाथ नज़र आ रहा था। इसके बाद धोनी की बेटी सुरेश रैना की शादी में देखी गई थी। अब धोनी ने सोशल नेटवर्किंग पर जीवा की फोटो डालकर अपनी खुशी का इजहार कर दिया है।   

(photo courtesy :  facebook)

वेबदुनिया पर पढ़ें