हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, पूर्वोत्तर की 25 में से 22 लोकसभा सीटें जीतेगी NDA

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 7 मार्च 2024 (11:24 IST)
Loksabha election 2024 : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन NDAआगामी आम चुनावों में पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करेगा। शर्मा ने कहा कि असम की 14 लोकसभा सीटों में से केवल तीन सीटों पर फिलहाल अनिश्चितता है।

ALSO READ: मोदी के मंत्री किरेन रीजीजू ने बताया, क्यों भड़की मणिपुर में हिंसा, कैसे बहाल होगी शांति?
उन्होंने कहा कि राजग पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करेगा। असम को छोड़कर हमें पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य राज्यों में सभी सीटें जीतने की उम्मीद है।'
 
राजग की क्षेत्रीय शाखा 'नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस' (NEDA) के संयोजक शर्मा ने जोर देकर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सत्तारूढ़ मोर्चे के लिए बेहद आसान रहने वाला है और गठबंधन बिना किसी कठिनाई के चुनाव में जीत दर्ज करेगा।
 
उन्होंने कहा कि इस बार विकास ही एकमात्र मुद्दा है। क्षेत्र के समग्र बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किए गए हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी