कांग्रेस और AAP में सीट शेयरिंग पर बनी बात, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (12:00 IST)
Loksabha election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, गुजरात एवं हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया। पंजाब में दोनों दल अलग अलग चुनाव लड़ेंगे।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, दिल्ली में, आम आदमी पार्टी 7 लोकसभा सीटों में से 4 (पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली) पर चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली मिलेगी।

ALSO READ: Bengal Lok Sabha Election : कांग्रेस की उम्‍मीदों पर ममता ने फेरा पानी, TMC सभी 42 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
 
गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों - भरूच और भावनगर पर AAP के उम्मीदवार होंगे।हरियाणा में कांग्रेस 9 और आप 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे। गोवा में कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस और आप इंडिया गठबंधन के घटक हैं, जिसका गठन विपक्षी दलों ने आगामी आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी