मध्यप्रदेश में RSS के कुछ पूर्व प्रचारकों ने बनाया राजनीतिक संगठन, नाम रखा जनहित पार्टी

सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (10:55 IST)
Janhit Party : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कुछ पूर्व प्रचारकों ने एक राजनीतिक दल बनाया है और इसका नाम 'जनहित पार्टी' (Janhit Party) रखा है। संघ के पूर्व प्रचारक अभय जैन (60) ने यहां इस उद्देश्य से की गई बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी। जैन ने कहा कि हम आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी भी खड़ा करेंगे।
 
जैन ने कहा कि हमने (संघ के कुछ पूर्व प्रचारकों ने) जनहित पार्टी का गठन किया है, क्योंकि अभी सारे राजनीतक दलों की राजनीतिक संस्कृति लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और लोकतंत्र की कसौटी पर विफल रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी