दिग्विजय बोले, देश में असंवैधानिक आपातकाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (15:36 IST)
arvind kejriwal arrested : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि देश में असंवैधानिक आपातकाल लगा हुआ है। यहां विपक्ष और लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है।

ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP के सामने अस्तित्व बनाए रखने की चुनौती?
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। उनकी गलती यह थी कि वह इंडिया गठबंधन के साझेदार बन गए तथा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रही है।'
 
ईडी ने गुरुवार रात केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी की विपक्षी दलों ने आलोचना की है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके अनुसार असंवैधानिक आपातकाल के तहत हुई है, सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से, उन्हें इसके तहत गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी गलती यह थी कि नोटिस मिलने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ALSO READ: क्‍या है Delhi Liquor Policy Case, कैसे केजरीवाल ED की रडार पर आकर फंसे?
सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब पद पर रहने के दौरान 2 मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया है।
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर इस वादे के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया था कि उनके खिलाफ मामले खत्म कर दिए जाएंगे, जैसा कि अन्य मामलों में किया गया। लेकिन सोरेन ने जेल जाना पसंद किया।
 
उन्होंने कहा कि वह आपातकाल एक अधिनियम के तहत लागू किया गया था, लेकिन यह आपातकाल असंवैधानिक है जिसके माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई को लोगों का दमन करने और जबरन वसूली करने के लिए कहा जा रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी