पेट्रोल 17 और डीजल 10 पैसे महंगा

रविवार, 23 सितम्बर 2018 (18:50 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल की कीमत में रविवार को 17 और डीजल में 10 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम लगातार चौथे दिन बढ़े हैं।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 82.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। गत 4 दिन स्थिर रहने वाले डीजल के दाम भी 10 पैसे बढ़ गए हैं। दिल्ली में डीजल 73.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 90 रुपए के करीब पहुंच गया है। वहां 1 लीटर पेट्रोल 89.97 रुपए पर रहा। डीजल 78.53 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी