Live : किसानों ने फ्लाईओवर से बैरियर्स फेंके, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, ठाकुर बोले बातचीत से निकलेगा हल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (18:40 IST)
farmers protest 2024 live updates : ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली की ओर बढ़े किसान। मार्च शुरू करने से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताया। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
 

06:32 PM, 13th Feb
प्रदर्शनकारी किसानों ने फ्लाईओवर से बैरियर्स फेंके, पुलिस ने की पानी की बौछार; छोड़े आंसू गैस के गोले।

किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब में पचास फीसदी कम डीजल और बीस फीसदी कम गैस भेजी जा सकी है। 

06:09 PM, 13th Feb
केंद्रीय मं‍त्री अनुराग ठाकुर ने कहा हर मामले का बातचीत से हल निकाला जाएगा। हमने यूपीए से 3 गुना ज्यादा एमएसपी दिया।

04:41 PM, 13th Feb
MSP की गारंटी को लेकर राहुल गांधी का ऐलान : किसानों के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।

03:58 PM, 13th Feb
किसान आंदोलन पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को जारी किया नोटिस। कहा- व्यवस्था बनाए रखना राज्य का काम। सौहार्दपूर्ण तरीके से मामले का हल जरूरी। 15 फरवरी को होगी मामले पर सुनवाई।

03:45 PM, 13th Feb
शंभू सीमा के बाद अब जींद सीमा पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार का उपयोग किया।
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र किसानों के साथ बात करनी चाहिए और आरोप लगाया कि सरकार का अड़ियल रवैया खतरनाक साबित हो सकता है। किसान नेता ने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि क्या किसान हमेशा आंदोलन ही करता रहेगा, रास्ता ही जाम करता रहेगा और दिल्ली कूच करता रहेगा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने की मंगलवार को निंदा करते हुए इसे कृषकों पर भाजपा का बर्बर हमला करार दिया।

02:16 PM, 13th Feb
शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच पर अड़े प्रदर्शनकारी किसान, जमकर किया पथराव, हरियाणा पुलिस ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले।
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह सील। शंभू बॉर्डर से कई प्रदर्शनकारी गिरफ्‍तार।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, जब देश का विपक्ष कमजोर होता है तो देश में तानाशाहों का जन्म होता है। सब राजनीतिक पार्टीयां एक हैं। सत्ता वाले भी और विपक्ष वाले भी। ये अपनी सरकार बचाएं... जब देश का राजा ही ये कह रहा है कि हम 400 सीट जीतेंगे तो फिर देश में चुनाव की जरूरत कहां रह गई? आप इसी चुनाव का नवीकरण कर लीजिए। आप क्यों देश को पागल बना रहे हैं।

01:05 PM, 13th Feb
किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, उपद्रवियों से दूर रहे किसान। वातावरण खराब करने की कोशिश। कुछ लोग हल नहीं चाहते। सरकार किसानों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध। ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई है। हमें एक रास्ता निकालना होगा।
शंभू बॉर्डर पर अभी भी बड़ी संख्‍या में किसान जमा।

12:05 PM, 13th Feb
आंसू गैस के गोले छोड़े : हरियाणा शंभू बॉर्डर पर जबर्दस्त हंगामा। यहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 


11:20 AM, 13th Feb
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैंने चंडीगढ़ दो बार जाकर किसान संगठनों के साथ बातचीत की। लेकिन कुछ चीजों में हमें परामर्श लेने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका रास्ता क्या होगा। किसानों को समझने की जरूरत है कि भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ-साथ जनसामान्य को कोई कठिनाई ना हो।
दिल्ली सरकार ने किसानों के मार्च के मद्देनजर बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल में तब्दील करने के केंद्र सरकार के अनुरोध को ठुकराया।

10:02 AM, 13th Feb
ट्रैक्टर, ट्रॉली से किसान संगठनों का दिल्ली मार्च, सुरक्षाबलों की ड्रोन से नजर
दिल्ली से लगी सभी सीमाएं सील, धारा 144 लागू
गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली गुरुग्राम सीमा पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट बंद किया गया।

09:38 AM, 13th Feb
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की CJI की चिट्ठी, किसान आंदोलन पर संज्ञान लेने की मांग। आंदोलन की वजह से वकील समय पर नहीं पहुंच पाएं तो विपरित आदेश ना दें।

09:37 AM, 13th Feb
दिल्ली कूच से पहले किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, हम MSP गारंटी कानून चाहते हैं। सरकार ने फिर कमेटी बनाने की बात कही।
किसान नेता पंढेर ने कहा, हमने रास्ते बंद नहीं किए, सरकार ने किए। हम टकराव नहीं चाहते। सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं।
सरकार पर भरोसा कर हमने बैठक पर बैठक की। सरकार ने अपने पुराने वादे पूरे नहीं किए।
उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण। किसानों के लिए किसी सरकार ने कुछ नहीं सोचा।

09:03 AM, 13th Feb
किसान आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम। दिल्ली से लगी सभी सीमाएं सील। दिल्ली में एक माह के लिए धारा 144 लागू। 

08:55 AM, 13th Feb
दिल्ली चलो मार्च रोकने के लिए सोमवार रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक बेनतीजा रही। किसान सुबह 10 बजे से दिल्ली मार्च शुरू करेंगे।

08:53 AM, 13th Feb
सुबह 12.30 बजे भाजपा में शामिल होंगे महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्हाण, सोमवार को ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा। 

08:51 AM, 13th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के यूएई दौरे पर जा रहे हैं। वे 14 फरवरी अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। ये मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है और इसका निर्माण साल 2019 से हो रहा है। इस मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने डोनेट की थी। ये अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी