लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक हमले के मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (22:07 IST)
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले साल मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले से संबंधित एक मामले में गुरुवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को 22 मार्च, 2023 को लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : जेल के जवाब में हम वोट देंगे, AAP ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बनाया मुद्दा
मामले में एनआईए की अब तक की जांच से पता चला है कि पिछले साल 19 और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं भारतीय मिशन और उसके अधिकारियों पर हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं।
ALSO READ: CM योगी ने SP से अलका राय, पूजा-जया पाल के मंगलसूत्र का हिसाब मांगा
बयान में कहा गया है कि 18 मार्च 2023 को खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रतिशोध में मार्च, 2023 में लंदन में ये हमले किए गए थे। इसके अनुसार मामले की जांच जारी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी