पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 21वें दिन स्थिर, ये रहे 4 महानगरों में भाव...

सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (09:17 IST)
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 21वें दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।आज देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार रहे...

दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 83.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 73.87 रुपए प्रति लीटर हैं।मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।कोलकाता में पेट्रोल 85.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.44 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल के दाम 86.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.21 रुपए प्रति लीटर हैं। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ। यहां पेट्रोल के दाम 86.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 78.31 रुपए प्रति लीटर हैं।

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी