पीएम मोदी बोले, विश्व भारती के लिए गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार

गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (11:08 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विश्वभारती विश्‍वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व भारती के लिए गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर का विजन ही आत्मनिर्भर भारत का सार है। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...
 
 
 

11:42 AM, 24th Dec
-पौष मेले के साथ वोकल फॉर लोकल का मंत्र हमेशा से जुड़ा रहा है।
-जब हम आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता की बात कर रहे हैं तो विश्वभारती के छात्र-छात्राएं पौष मेले में आने वाले कलाकारों की कलाकृतियां ऑनलाइन बेचने की व्यवस्था करें।
-भारत की आत्मा, भारत की आत्मनिर्भरता और भारत का आत्मसम्मान एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
-भारत के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए तो बंगाल की पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया था।

11:37 AM, 24th Dec
-उन्होंने कहा, गुरुदेव ने हमें स्वदेशी समाज का संकल्प दिया था। वो हमारे गांवों, कृषि को आत्मनिर्भर देखना चाहते थे। वो वाणिज्य, व्यापार, कला, साहित्य को आत्मनिर्भर देखना चाहते थे।
-विश्व भारती के लिए गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है।
-आत्मनिर्भर भारत अभियान भी विश्व कल्याण के लिए भारत के कल्याण का मार्ग है। 
-ये अभियान, भारत को सशक्त करने का अभियान है, भारत की समृद्धि से विश्व में समृद्धि लाने का अभियान है।
-उनका विजन था कि जो भारत में सर्वश्रेष्ठ है, उससे विश्व को लाभ हो और जो दुनिया में अच्छा है, भारत उससे भी सीखे।
-आपके विश्वविद्यालय का नाम ही देखिए: विश्व-भारती। मां भारती और विश्व के साथ समन्वय।

11:29 AM, 24th Dec
-पीएम मोदी ने कहा, वेद से विवेकानंद तक भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी मुखर थी और ये धारा अंतर्मुखी नहीं थी।
-वो भारत को विश्व के अन्य देशों से अलग रखने वाली नहीं थी।
-भक्ति आंदोलन से हम एकजुट हुए, ज्ञान आंदोलन बौद्धिक मजबूती दी और कर्म आंदोलन ने हमें अपनी लड़ाई का हौसला और साहस दिया।
-सैकड़ों वर्षों के कालखंड में चले ये आंदोलन त्याग, तपस्या और तर्पण की अनूठी मिसाल बन गए थें।
-भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता को भक्ति आंदोलन ने मजबूत करने का काम किया था।
-हिंदुस्तान के हर क्षेत्र, पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण, हर दिशा में हमारे संतों ने, महंतों ने, आचार्यों ने देश की चेतना को जागृत रखने का प्रयास किया।

11:20 AM, 24th Dec
-प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं तो हमारे मन में सीधे 19-20वीं सदी का विचार आता है लेकिन ये भी एक तथ्य है कि इन आंदोलनों की नींव बहुत पहले रखी गई थी।
-भारत की आजादी के आंदोलन को सदियों पहले से चले आ रहे अनेक आंदोलनों से ऊर्जा मिली थी।

11:19 AM, 24th Dec
-विश्व भारती के ग्रामोदय का काम तो हमेशा से प्रशंसनीय रहे हैं।
-नए भारत के निर्माण के लिए विश्‍व भारती यूनिवर्सिटी नए प्रयास करती रही है।
-आपने 2015 में जिस योग डिपार्टमेंट शुरू किया था उसकी भी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
-प्रकृति के साथ मिलकर अध्ययन और जीवन दोनों का साक्षात उदाहरण आपका विश्वविद्यालय परिसर है।

11:15 AM, 24th Dec
-पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए भी ये सौभाग्य की बात है कि आज के दिन इस तपोभूमि का पुण्य स्मरण करने का अवसर मिल रहा है।
-विश्वभारती, मां भारती के लिए गुरुदेव के चिंतन, दर्शन और परिश्रम का एक साकार अवतार है।
-भारत के लिए गुरुदेव ने जो स्वप्न देखा था, उस स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए देश को निरंतर ऊर्जा देने वाला ये एक तरह से आराध्य स्थल है।

11:12 AM, 24th Dec
-पीएम मोदी ने कहा, विश्‍वभारती की 100 वर्ष की यात्रा विशेष।
-रविंद्रनाथ टैगोर ने की थी इस विश्‍वविद्यालय की स्थापना।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी